फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पिछले 24 घंटों में 4998 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 89 लोगों की मौत 

Sat, 28 Nov 2020 07:48 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 4998 संक्रमितों पुष्टि हुई है। जबकि 89 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी में शनिवार को 6512 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 7.24 प्रतिशत है। जबकि पिछले दस दिनों में मृ्त्यु दर 1.80 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

 

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस की 69051 जांच की गई हैं। इनमें 33147 आरटी-पीसीआर जांच और 35904 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। दिल्ली में अब तक कुल 61,73,209 जांच की गई हैं। 

दिल्ली में अब तक कुल 5,61,742 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 5,16,166 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक कुल 8998 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 36578 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 22349 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अभी कुल 5331 कंटेनमेंट जोन हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें