फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 442 नए मामले आए सामने, 12 की मौत, 557 मरीज स्वस्थ घोषित 

Tue, 05 Jan 2021 06:40 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 442 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 12 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ 557 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 0.55 प्रतिशत रहा। वहीं पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 3.07 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन

 

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस की 79777 जांच की गई हैं। इसमें 41633 आरटी-पीसीआर जांच और 38144 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 90,06,583 कोरोना जांच की गई हैं। 

दिल्ली में अब तक कुल 6,27,698 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 6,12,527 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक कुल 10609 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 4562 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से कुल 2285 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अभी पॉजिटिविटी रेट 6.97 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.69 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें