फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 424 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 14 की मौत, 708 स्वस्थ घोषित  

Sun, 03 Jan 2021 04:43 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 424 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 14 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ 708 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। दिल्ली में रविवार को पॉजिटिविटी रेट 0.62 प्रतिशत रहा। पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 3.25 प्रतिशत दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

 

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस की 68759 जांच की गई। इसमें से 39217 आरटी-पीसीआर जांच और 29542 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 88,76,518 कोरोना जांच की गई हैं। 

दिल्ली में अब तक कुल 6,26,872 कोरोना संक्रमितों की पु्ष्टि हुई है। इसमें से 6,11,243 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक कुल 10585 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 7.06 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.69 प्रतिशत दर्ज किया गया है। राजधानी में अभी कुल 5044 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से अभी 2600 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अभी कुल 3623 कंटेनमेंट जोन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें