फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4136 नए मामले आए सामने, 3826 हुए स्वस्थ 

Sun, 25 Oct 2020 10:00 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजधानी में लगातार तीसरे दिन चार हजार से ज्यादा कोरोना के मामले आए हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 4136 लोगों में संक्रमण होने की पुष्टि की। राहत की बात यह रही कि 3826 मरीजों को छुट्टी दे दी गई।    

विज्ञापन

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, अब कोरोना के कुल 3,56,655 मामले हो गए हैं। इनमे से 3,23,654 मरीज ठीक हो गए हैं। 24 घंटे में 33 मरीजों की मौत हो गई। कोविड से अबतक 6258 लोग जान गवा चुके हैं । संक्रमण दर 8.17 % हो गई है। वहीं, रिकवरी दर करीब 90 फीसदी है।

दिल्ली में फिलहाल 26744 सक्रिय मामले हैं। कोविड अस्पतालों में 15756 बेड की व्यवस्था है। इनमें 5283 मरीज भर्ती हैं। 16115 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। इसके अलावा कोविड केयर केंद्र में 899 और स्वास्थ्य केंद्रों में 311 मरीज भर्ती हैं। 
विज्ञापन


विभाग के अनुसार , एक दिन में 49069 जांच की गई। रोजाना के मुकाबले कम जांच होने के बावजूद भी  4136 मामले आए आए हैं। इस दिन की संक्रमण दर बढ़कर 8.43 % हो गई है। करीब एक महीने बाद यह दर इतनी बढ़ी है। प्रति दस लाख की आबादी पर 229705 जांच की जा रही है। अब तक 4364408 टेस्ट किए जा चुके हैं। कंटेनमेंट जोन बढ़कर 2893 हो गए हैं। एक दिन में 37 रेड जोन बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें