फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फिर से पैर पसार रहा संक्रमण, लगातार दूसरे दिन चार हजार से ज्यादा मामले 

Sat, 24 Oct 2020 10:51 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

मौसम में हो रहे बदलाव और बढ़ते प्रदूषण के कारण राजधानी में कोरोना संक्रमण फिर से पैर पसारने लगा है। लगातार दूसरे दिन चार हजार से ज्यादा मामले आए हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे में 4116 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की है। राहत की बात यह है कि संक्रमितों के मुकाबले अब कम लोगों की मौत हो रही है। इससे दस दिन की मृत्युदर घटकर एक फीसदी से भी कम हो गई है। मार्च के बाद पहली बार यह दर 0.94% हुई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, अब संक्रमण के कुल 3,52,520 मामले हो गए हैं। इनमे से 3,19,828 मरीज ठीक हो गए हैं। 24 घंटे में 3614 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। वहीं, 36 की मौत हो गई।

कोविड से अबतक 6224 लोग जान गवा चुके हैं । संक्रमण दर 8.17 % हो गई है। वहीं, रिकवरी दर करीब 90 फीसदी है। फिलहाल 26467 सक्रिय मामले हैं। कोविड अस्पतालों में  15737  बेड की व्यवस्था है। इनमें 5323 पर  मरीज भर्ती हैं और 10447 खाली हैं। 15808 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है । इसके अलावा कोविड केयर केंद्र में 909 और स्वास्थ्य केंद्रों में 311 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार , एक दिन में 55461 जांच की गई। इस दिन की संक्रमण दर बढ़कर 7.42% हो गई है।  दिल्ली में प्रति दस लाख की आबादी पर 227123 जांच की जा रही है। अब तक 43 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। कंटेनमेंट जोन बढ़कर 2840 हो गए हैं। एक दिन में 66 रेड जोन बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें