फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 4006 संक्रमितों की पुष्टि, 86 लोगों की मौत 

Tue, 01 Dec 2020 06:11 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में पिछले 24 घंटों में 4006 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं, मंगलवार को 5036 लोगों डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ 86 मौतें दर्ज की गई हैं। दिल्ली में अभी कुल पॉजिटिविटी रेट 9.05 प्रतिशत है। जबकि पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 1.93 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

 

दिल्ली में मंगलवार को 58456 कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 30297 आरटी-पीसीआर जांच और 28159 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 63,46,521 कोरोना जांच की गई हैं।

दिल्ली में अब तक कुल 5,74,380 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से कुल 5,33,351 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक कुल 9,260 मौतें हुई हैं। दिल्ली में अभी कुल 31,769 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 19400 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अभी कुल 5669 कंटेनमेंट जोन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें