फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3882 नए मामले आए सामने, पॉजिटिविटी रेट 8.2 प्रतिशत 

Thu, 22 Oct 2020 09:35 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 3882 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। जबकि संक्रमण के चलते 35 लोगों की जान चली गई। राजधानी में अब तक कुल 3,44,318 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इसमें अब तक कुल 3,12,918 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। दिल्ली में गुरुवार को 2727 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में अब तक कुल 6163 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन

 

दिल्ली में अभी कुल 25237 सक्रिय मामले हैं। राजधानी में पॉजिटिविटी दर 8.2 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.79 प्रतिशत है। पिछले में मृत्यु दर 1.07 प्रतिशत दर्ज किया गया है। दिल्ली में अभी कुल 14979 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 

दिल्ली में गुरुवार को कुल 58770 जांच की गई। इसमें 16795 आरटी-पीसीआर जांच और 41975 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कोरोना वायरस की कुल 42,01,310 जांच की गई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें