फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 3827 नए मामले आए सामने, 24 लोगों की मौत

Fri, 25 Sep 2020 08:02 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3827 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 24 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,64,450 हो गई है। 
विज्ञापन




दिल्ली में शुक्रवार को 4061 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में अब तक कुल 2,28,436 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5147 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 30867 सक्रिय मरीज हैं। 

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को राजधानी में 11797 आरटी-पीसीआर जांच और 47337 रैपिड एंटीजन जांच की गई है। दिल्ली में शुक्रवार को कुल 59134 जांच की गई है। राजधानी में अब तक कुल 28,15,650 जांच की गई हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 9.39 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.95 प्रतिशत है। अगर पिछल दस दिनों की बात करें तो मृत्यु 0.88 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 2124 कंटेनमेंट जोन हैं। जबकि 18096 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें