राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में बताया गया कि दिल्ली में बीते 24 घंटों में 3,714 नए मामले सामने आए हैं।
एक दिन में दिल्ली में 59,580 कोरोना जांच की गई थी, जिनमें से 3,714 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राहत की बात यह है कि इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या संक्रमितों से अधिक है।
अक दिन में 4,465 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 36 की मौत हो चुकी है। इसी के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,56,789 पहुंच गया है, जिनमें से 2,20,866 मरीज ठीक हो चुके हैं और 5,087 मरीजों की मौत हो गई। फिलहाल दिल्ली में 30,836 सक्रिय मरीज हैं।