दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 3609 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 19 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,97,135 हो गई है। राजधानी में मंगलवार को 1756 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,70,140 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4618 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 22377 सक्रिय मरीज हैं।
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि मंगलवार को राजधानी में 9944 आरटी-पीसीआर जांच और 35853 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 18,49,263 जांच की गई हैं। दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 10.66 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 2.34 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 1166 हो गई है। दिल्ली में अभी कुल 11742 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।