फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 3483 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 3,21,031 हुई 

Thu, 15 Oct 2020 10:07 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 3483 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 26 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 3,21,031  हो गई है। 

विज्ञापन




दिल्ली में गुरुवार को 2755 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में अब तक कुल 2,92,502 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5924 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 22605 सक्रिय मरीज हैं।

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि गुरुवार को 13985 आरटी-पीसीआर जांच और 41906 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में गुरुवार को कुल 55891 जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 38,27,164 जांच की गई हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.38 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.85 प्रतिशत है। अगर पिछले 10 दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 12810 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अभी कुल 2727 कंटेनमेंट जोन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें