दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 3292 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 42 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,71,114 हो गई है।
दिल्ली में रविवार को 3739 लोगों डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में अब तक कुल 2,36,651 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5235 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 29,228 सक्रिय मरीज हैं।
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि रविवार को 11414 आरटी-पीसीआर जांच और 40,002 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में रविवार को कुल 51416 जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 29,24,754 जांच की गई है।
दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 9.27 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.93 प्रतिशत है। अगर पिछले दस दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 0.98 प्रतिशत है। दिल्ली में अभी कुल 2380 कंटेनमेंट जोन हैं। राजधानी में अभी कुल 17291 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।