दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 3227 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 48 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,76,325 हो गई है।
दिल्ली में मंगलवार को 2778 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में अभी कुल 2,43,481 मरीज स्वस्थ हो चुके है। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5320 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 27524 सक्रिय मरीज हैं।
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि मंगलवार को 9576 आरटी-पीसीआर जांच और 49526 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में मंगलवार को कुल 59102 जांच की गई है। राजधानी में अब तक कुल 30,20,158 जांच की गई है।
दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 9.15 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.93 प्रतिशत है। अगर पिछले दस दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है। दिल्ली में अभी कुल 2505 कंटेनमेंट जोन है। राजधानी में अभी कुल 16049 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।