फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 3036 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या  3,14,224 हुई

Tue, 13 Oct 2020 06:42 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 3036 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 45 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 3,14,224 हो गई है। 

विज्ञापन




दिल्ली में मंगलवार को 2036 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में अब तक कुल 2,86,880 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5854 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 21490 सक्रिय मरीज हैं।

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि मंगलवार को 11023 आरटी-पीसीआर जांच और 43934 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में मंगलवार को कुल 54957 जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 37,14,323 जांच की गई हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.46 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत है। अगर पिछले 10 दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 12176 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें