फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना के 2889 नए मामले, 65 की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 83 हजार के पार 

Sun, 28 Jun 2020 07:02 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 2889 नए मामले सामने आए। जबकि 65 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83077 हो गई है। रविवार को 3306 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जबकि अब तक 52607 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक 2623 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी 27847 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन

 

दिल्ली में कोरोना का सामुदायिक प्रसार नहीं, सिसोदिया के बयान से डरे लोग: अमित शाह
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से कोई अनजान नहीं है। संक्रमण का आंकड़ा 83 हजार के पार पहुंच चुका है। इसी बीच रविवार को एक साक्षात्कार में गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के हालात को लेकर बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली में अब तक कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। 

अमित शाह ने कहा कि उन्होंने इस बारे में देश के तीन वरिष्ठ डॉक्टरों से बात की है और सभी का मानना है कि दिल्ली में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है।इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली को लोगों में कोरोना को लेकर डर पैदा करने के लिए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जिम्मेदार ठहराया है। 
विज्ञापन


शाह ने कहा कि सिसोदिया के इस बयान से डर पैदा हुआ था कि दिल्ली में जुलाई के अंत तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.5 लाख के पार पहुंच जाएगी। शाह ने कहा कि इसी बयान के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें दिल्ली सरकार की मदद करने को कहा था। दिल्ली में कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए कॉर्डिनेशन मीटिंग में कई कदम उठाए गए हैं। इसी के तहत कंटेनमेंट जोन में प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें