फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना के 2866 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 3,06,559

Sat, 10 Oct 2020 07:51 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 2,866 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 48 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 3,06,559 हो गई है। 

विज्ञापन

 

दिल्ली में शनिवार को 2,766 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में अब तक कुल 2,78,812 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5740 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 22,007 सक्रिय मरीज हैं।

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि शनिवार को 10384 आरटी-पीसीआर जांच और 39352 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में शनिवार को कुल 49736 जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 3574666 जांच की गई हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.58 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत है। अगर पिछले 10 दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 12614 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अभी कुल 2715 कंटेनमेंट जोन हैं।

दिल्ली स्वास्थ विभाग ने जानकारी दी है कि हिंदू राव अस्पताल में भर्ती सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अरुणा आसफ अली और एलएनजेपी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें