दिल्ली में सोमवार को 2154 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 3,33,171 हो गई है। दिल्ली में सोमवार को 31 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।
2,154 new #COVID19 cases, 31 deaths and 2,845 recoveries/discharges/migrations reported in Delhi today.
विज्ञापन
Total cases rise to 3,33,171 including 3,04,561 recoveries/discharges/migrations and 6,040 deaths. Active cases stand at 22,570: Government of Delhi pic.twitter.com/U34iBUwcXk
दिल्ली में सोमवार को 2845 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में अब तक कुल 3,04,561 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। जबकि कोरोना वायरस से कुल 6040 मरीजों की जान जा चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 22570 सक्रिय मरीज हैं।विज्ञापन
दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.27 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.81 प्रतिशत है। राजधानी में अभी 14164 मरीज होम आइसोलेशन में है।
राजधानी में सोमवार को कुल 36445 जांच की गई। इसमें 10765 आरटी-पीसीआर और 25680 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 40,26,883 जांच की गई हैं।
दिल्ली महिला आयोग के छह कर्मचारी कोरोना संक्रमित
दिल्ली महिला आयोग की हेल्पलाइन 181 के तीन कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आयोग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आयोग के बयान के अनुसार हेल्पलाइन का संचालन नारायणा इलाके से किया जा रहा है, जहां 36 परामर्शदाता काम करते हैं। बयान के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए छह कर्मचारियों में से दो सुपरवाइजर हैं, जबकि चार अन्य हेल्पलाइन परामर्शदाता हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है और कार्यालय को अच्छी तरह संक्रमण मुक्त किया गया है।
हेल्पलाइन की शाम की पाली के कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया जबकि सुबह की पाली में पर्याप्त साफ-सफाई रखी जा रही है और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जा रहा है।
आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि बीते पांच साल के दौरान हमारी हेल्पलाइन पर लाखों कॉल आई हैं। लॉकडाउन के दौरान भी हमारी टीम ने लगातार जरूरतमंदों को मदद प्रदान की। अब तक हमारे छह कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। फिर भी हमारी हेल्पलाइन अपना काम कर रही है। पर्याप्त साफ-सफाई रखी जा रही है और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जा रहा है।विज्ञापन