फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1984 नए मामले आए सामने, 37 लोगों की मौत

Mon, 28 Sep 2020 08:16 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1984 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 37 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,73,098 हो गई है। 

विज्ञापन




दिल्ली में सोमवार को 4052 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में अब तक कुल 2,40,703 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5272 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 27123 सक्रिय मरीज हैं। 

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि सोमवार को राजधानी में 7672 आरटी-पीसीआर जांच और 28630 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में सोमवार को कुल 36302 जांच की गई है। राजधानी में अब तक कुल 29,61,056 जांच की गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 9.22 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.93 प्रतिशत है। अगर पिछले दस दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.07 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 2465 कंटेनमेंट जोन हैं। दिल्ली में अभी कुल 16679 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें