फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1211 नए मामले आए सामने, 31 लोगों की मौत

Sun, 19 Jul 2020 06:30 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 1211 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 31 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,22,793 हो गई है। रविवार को दिल्ली में 1860 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में अबतक 1,03,134 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक 3628 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी 16031 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन

 

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि रविवार को दिल्ली में 5762 आरटी-पीसीआर जांच और 14,444 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कोरोना वायरस की कुल 8,18,989 जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी कुल 685 कंटेनमेंट जोन हैं।

दिल्ली पुलिस के सहयोग से शुरू किया गया प्लाज्मा दान अभियान
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में दिल्ली पुलिस के सहयोग से 'प्लाज्मा दान अभियान' का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली पुलिस के 2532 कर्मी कोरोना से संक्रमित हो गए, जबकि दर्जनों लोगों की इसके कारण मृत्यु हो गई। जो ठीक हो गए हैं उन्होंने यहां अपना प्लाज्मा दान किया है। मैं इन कोरोना वॉरियर्स का शुक्रिया अदा करता हूं। वे अब 'प्लाज्मा वारियर्स' बन गए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाला एक व्यक्ति महीने में दो बार प्लाज्मा दान कर सकता है।

दिल्ली के पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि राजधानी के लगभग 84 प्रतिशत पुलिसकर्मी कोरोना से ठीक हो चुके हैं। हमने एम्स के साथ साझेदारी की है, ताकि हम समय पर जरूरतमंदों को प्लाज्मा उपलब्ध करा सकें और इसकी कमी की समस्या उत्पन्न न हो। यह कदम दूसरों को भी अपना प्लाज्मा दान करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें