फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1061 नए मामले आए सामने, 13 लोगों की मौत 

Mon, 24 Aug 2020 07:59 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1061 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 13 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,62,527 हो गई है।

विज्ञापन

 

राजधानी में सोमवार को 1200 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,46,588 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक कुल 4313 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 11626 सक्रिय मामले हैं।

जांच कम होने पर भी इस सप्ताह बढ़े संक्रमित
राजधानी में कम जांच होने पर भी कोरोना संक्रमण के मामले पहले से बढ़े हैं। पिछले सप्ताह के मुकाबले इस बार कम टेस्ट किए गए हैं। यही वजह है कि जांच कम होने पर भी मरीजों की संख्या कम नहीं हुई है। बीते सप्ताह में प्रतिदिन औसतन 1300 संक्रमित मिल रहे थे, जिनकी संख्या अब 1400 से ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 16 से 22 अगस्त तक 120,862 लोगों के सैंपल लिए गए और संक्रमण के 8126 मामले आए। 9 से 15 अगस्त तक 123,315 सैंपल लिए गए थे। तब 7,801 केस आए थे। लिहाजा, इस सप्ताह करीब ढाई हजार टेस्ट कम किए गए। जांच कम होने पर भी 325 मामले ज्यादा आए हैं। इससे संक्रमण दर पांच से बढ़कर सात फीसदी हो गई है। 17 अगस्त के बाद से राजधानी में संक्रमण के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

70 फीसदी से अधिक एंटीजन जांच
राजधानी में एंटीजन जांच का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इस सप्ताह हुई 1,20,862 में से सिर्फ 36 हजार ही आरटी-पीसीआर जांच हुई हैं। यानी, कुल टेस्ट में से करीब 70 फीसदी एंटीजन प्रणाली से किए गए। सरकार लगातार इस जांच प्रणाली को बढ़ा रही है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि अब लोग आरटी-पीसीआर जांच को प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि एंटीजन के मुकाबले आरटी-पीसीआर जांच ज्यादा बेहतर परिणाम देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें