दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 3,324 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 44 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 3,17,548 हो गई है।
दिल्ली में बुधवार को 2,867 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में अब तक कुल 2,89,747 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5,898 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 21,903 सक्रिय मरीज हैं।
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि बुधवार को 12,596 आरटी-पीसीआर जांच और 44354 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में बुधवार को कुल 56950 जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 3771273 जांच की गई हैं।
दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 5.84 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है। अगर पिछले 10 दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 12360 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।