दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राजधानी के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का एलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, कोविड के बढ़ते मामलों के कारण, दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेज के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं।
कोविड के बढ़ते मामलों के कारण, दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेज के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं।
राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कोविड विशेष घोषित
राजधानी में कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को दोबारा कोविड विशेष घोषित कर दिया गया है। अब इस अस्पताल में सिर्फ कोरोना के मरीजों का ही इलाज किया जाएगा। इस बाबत अस्पताल के चिकित्सा निदेशक ने आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में भी अस्पताल को कोविड विशेष घोषित किया गया था। तब करीब 9 महीने तक यहां कोरोना की ही मरीजों का इलाज हुआ था।