फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: ऑक्सीजन पाइपलाइन को ठीक करने के चलते एम्स में बाधित हुई थी इमरजेंसी भर्ती

Sat, 24 Apr 2021 06:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

ऑक्सीजन की बढ़ी मांग के मद्देनजर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आपातकालीन सेवा विभाग में जीवनरक्षक गैस की पाइपलाइन को पुनर्व्यवस्थित किया गया जिसकी वजह से एक घंटे तक मरीजों की भर्ती रुकी रही।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे देश समेत राजधानी दिल्ली में बड़ी संख्या में कोविड-19 मरीजों के आने और ऑक्सीजन की बढ़ी मांग के मद्देनजर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आपातकालीन सेवा विभाग में जीवनरक्षक गैस की पाइपलाइन को पुनर्व्यवस्थित किया गया जिसकी वजह से एक घंटे तक मरीजों की भर्ती रुकी रही।

विज्ञापन


अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि करीब 100 कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का पहले ही आपात सेवा विभाग में चल रहा है। यह संख्या एम्स के विभिन्न केंद्रों में भर्ती 800 से अधिक मरीजों के अलावा है।

अधिकारी के मुताबिक,  एम्स के आपात सेवा विभाग में मरीजों की भर्ती करीब एक घंटे तक रोकी गई क्योंकि कोविड-19 मरीजों के लिए ऑक्सीजन की बढ़ी मांग की पूर्ति के लिए जीवनरक्षक गैस की पाइपलाइन को पुनर्व्यवस्थित करने का काम किया जा रहा था।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भर्ती शुरू हो गई है और आपातकालीन सेवा विभाग अब काम कर रहा है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन का इंतजार कर रहे 20 मरीजों की मौत हो गई। गत पांच दिन से दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी किल्लत है जो गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 मरीजों के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें