फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कई दिनों बाद संक्रमित मरीजों में आई कमी, बुधवार को मिले 5246 संक्रमित

Wed, 25 Nov 2020 10:05 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में कई दिनों बाद संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। दिवाली के बाद संक्रमण दर पहली बार 10 फीसदी से कम मिली है। बुधवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में 5246 संक्रमित मरीज मिलने की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


वहीं 61,778 सैंपल की जांच में 8.49 फीसदी संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा 5361 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया है। वहीं 99 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है। फिलहाल पिछले 10 दिन में लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ने से कोरोना की मृत्युदर 1.83 फीसदी दर्ज की गई है। 

इसी के साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5,45,787 हो चुकी है जिनमें से अब तक 4,98,780 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं कोरोना वायरस के चलते 8720 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटकर 38,287 हो चुकी है। कुछ समय पहले तक यह 40 हजार से भी अधिक पहुंच चुकी थी। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी दिल्ली में 23,102 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इसी के साथ ही दिल्ली के अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या 18,196 हो चुकी है जिनमें फिलहाल 9268 बिस्तर भरे हैं। 

वहीं कोविड केयर सेंटर में 8217 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों पर 562 बिस्तर हैं जिनमें से क्रमश: 489 और 182 भरे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में हुई 61778 सैंपल की जांच में 26,080 सैंपल आरटी पीसीआर के जरिए जांचे गए हैं। फिलहाल दिल्ली में 59.76 लाख से अधिक सैंपल की जांच हो चुकी है। प्रति 10 लाख की आबादी पर दिल्ली में 314,549 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। 

कई दिनों बाद घटी संक्रमण दर
दिल्ली में कई दिन बाद संक्रमण की दर में कमी देखने को मिली है। एक दिन पहले 24 नवंबर को दिल्ली में 10.14 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले थे। जबकि इससे पहले 23 नवंबर को 11.94, 22 नवंबर को 12.29 और 21 नवंबर 12.90 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले थे। 

ठीक इसी तरह 20 नवंबर को 10.59, 19 नवंबर को 12.09, 18 नवंबर को 12.03, 17 नवंबर को 13.04, 16 नवंबर को 12.73 और 15 नवंबर को 15.33 फीसदी तक संक्रमण दर मिल चुकी है। 

विज्ञापन

पांच दिन बाद मौत में आई कमी

आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले कुछ दिन से मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। बीते 18 नवंबर को एक दिन में 131 लोगों की मौत होने के बाद 19 नवंबर को 98 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। 

हालांकि इसके बाद 20 से 24 नवंबर के बीच रोजाना 100-100 से ज्यादा लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। जबकि पांच दिन बाद पिछले 24 घंटे में 99 लोगों की मौत हुई है। भले ही संक्रमण दर नियंत्रण की ओर बढ़ रही हो लेकिन दिल्ली में मौत के आंकड़ें अभी भी कोरोना वायरस के बेकाबू हालात बयां कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें