फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: दिल्ली में 24 घंटे में सामने आए 16699 मामले, 112 मौतें

Thu, 15 Apr 2021 08:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस की बेकाबू लहर का असर हर दिन बढ़ रहा है। दिल्ली में अब एक दिन में 16700 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। जबकि 112 लोगों की मौत हुई है। लगातार दूसरे दिन राजधानी में 100 से ज्यादा मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है।

विज्ञापन


हालांकि बीते बुधवार की तुलना करें तो गुरुवार को सामने आई रिपोर्ट में 23 फीसदी जांच कम हुई है। जबकि संक्रमण दर में पांच फीसदी के आसपास बढ़ोतरी दिखाई दी है। इतना ही नहीं एक दिन में 71 हजार से ज्यादा दिल्लीवालों ने वैक्सीन लेकर नया रिकॉर्ड भी बनाया है।

गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 16699 नए मामले सामने आए हैं। 112 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। जबकि 13014 मरीजों को स्वस्थ्य घोषित किया गया। विभाग के अनुसार 82569 सैंपल की जांच की गई थी जिनमें 20.22 फीसदी संक्रमित मिले हैं। जबकि इससे ठीक एक दिन पहले 1,08,534 सैंपल की जांच में 17 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मिले थे। 
विज्ञापन


बहरहाल राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 7,84,137 हो चुकी है, जिनमें से अब तक 7,18,176 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 11652 लोगों की मौत हो चुकी है। हर दिन नए मरीज बढ़ने से सक्रिय मामले भी बढ़कर 54309 हो चुके हैं, जिनमें से 26974 मरीज अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। इतना ही नहीं अस्पतालों में 10134, कोविड स्वास्थ्य केंद्र पर 429 और कोविड निगरानी केंद्र में 73 रोगी भर्ती हैं।

एक दिन में एक हजार कंटेनमेंट जोन
दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले एक दिन में ही एक हजार से अधिक इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं। इन इलाकों में कोरोना मरीज मिलने के बाद इन्हें सील कर दिया है। बुधवार तक दिल्ली में 7598 कंटेनमेंट जोन थे जोकि गुरुवार शाम तक बढ़कर 8661 हो चुके हैं। इतना ही नहीं एंबुलेंस के लिए भी हेल्पलाइन नंबर पर फोन कॉल तेजी से बढ़ गई हैं। पिछले एक दिन में 1241 फोन कॉल आई हैं। जबकि 2279 कॉल का निपटारा किया गया।

71 हजार लोगों ने लिया वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली में 71,030 लोगों ने वैक्सीन लिया जिनमें से 58205 ने पहली और 12825 ने दूसरी डोज लेकर कोर्स पूरा किया है। अब तक राजधानी में 23,73,782 लोग वैक्सीन ले चुके हैं जिनमें से 4.05 लाख लोग ही अब तक दो डोज लेकर पूरा कोर्स कर पाए हैं। 19.68 लाख लोगों को अभी दूसरी डोज लगने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें