फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: इस तरह कैसे जंग जीतेगी दिल्ली, बिना मास्क पहने बाजारों में जा रहे लोग

Sun, 22 Nov 2020 09:47 PM IST
योगेश साहू अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले व्यापारियों ने कोरोना के नियमों मास्क-शारीरिक दूरी को मानने की कही थी बात
  • अगले ही दिन बाजारों में लोग बिना मास्क के दिखाई पड़े, भारी भीड़ में शारीरिक दूरी बनाए रखना मुश्किल
विज्ञापन
दिल्ली के लक्ष्मीनगर बाजार में भारी भीड़भाड़ रही। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ही व्यापारियों के साथ मुलाकात करते हुए पूरी दिल्ली में एक साथ लॉक डाउन लगाने की संभावनाओं से इनकार किया था। लेकिन मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से यह आश्वासन अवश्य लिया था कि सभी व्यापारी अपनी दुकानों पर शारीरिक दूरी बनाए रखने, सभी दुकानदार और ग्राहकों के लिए मास्क पहनने के नियमों का अनिवार्य तौर पर पालन करेंगे। लेकिन इस बातचीत के अगले ही दिन बाजारों में अनेक व्यापारी, कर्मचारी और ग्राहक बिना मास्क लगाए खरीदारी करते नजर आए। इससे कोरोना के सामने दिल्ली के हारने का खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन


रविवार की शाम दिल्ली की लक्ष्मीनगर मार्केट में खूब भीड़भाड़ देखी गई। दुकानदारों के अनुसार, अब यहां पर्याप्त संख्या में ग्राहक आने लगे हैं। कामकाज धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। लेकिन इसी दौरान मार्केट की दुकानों, पटरी पर लगी छोटी दुकानों और सड़क पर चलने वाले अनेक लोगों को बिना मास्क के देखा गया। यही स्थिति विनोद नगर, पांडवनगर और निर्माण विहार की एरिया में बनी रही।

सड़कों पर ई-रिक्शा चलाने वालों और निजी वाहन चालकों ने भी मास्क पहनने के नियमों का खूब माखौल उड़ाया और वे बिना मास्क के दिखाई पड़े। बाजार के नजदीक स्थित छोटे बाजारों में भी कुछ लोग मास्क लगाए हुए तो कुछ बिना मास्क के दिखाई पड़े। वहीं, व्यापारियों ने कहा कि इतनी भीड़ के बीच शारीरिक दूरी के नियम बनाए रखना व्यावहारिक नहीं है। लेकिन वे अपने स्तर पर मास्क पहनने के नियमों का पालन अवश्य करा रहे हैं। लोगों ने अपनी दुकानों पर सैनिटाइजर जैसी चीजों को भी रखा है जिसे हर आने-जाने वाले ग्राहक को दिया जा रहा है।
विज्ञापन


मास्क बांट रहे राजनीतिक दल
मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी के साथ-साथ दूसरी पार्टी के नेताओं से भी लोगों के बीच मास्क बांटने की बात कही थी। उनकी इस अपील का असर दूसरे ही दिन दिखाई पड़ी और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया अपने विधानसभा क्षेत्र में अनेक जगह पर मास्क बांटते दिखाई पड़े। इसी प्रकार कालकाजी से विधायक आतिशी मार्लेना ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों को मास्क बांटा और उनसे बिना मास्क बाहर न निकलने का वचन लिया।

भाजपा भी बांट रही मास्क

बीजेपी नेता नवीन जिंदल ने अमर उजाला को बताया कि उनकी पार्टी के नेता कोरोना काल की शुरूआत से ही लोगों को मास्क बांट रहे हैं। रविवार को भी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रदेश की कई जगहों पर मास्क बांटा। इसी प्रकार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी लोगों को मास्क बांटकर कोरोना के खतरों के प्रति आगाह किया।

नवीन जिंदल ने कहा कि दिल्ली सरकार का मास्क न पहनने पर 2000 रुपये जुर्माना लगाने का निर्णय बेतुका है। जिस दिल्ली में लाखों लोग रोजाना 200 रुपये भी नहीं कमा पाते हैं, उन्हें 2,000 रुपये जुर्माना देने के लिए कहना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि इसकी बजाय दिल्ली सरकार को लोगों के बीच कोरोना के संकट का सही तरीके से प्रचार करना चाहिए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने सीएम से की ये मांग

चैंबर ऑफ ट्रेड इंड इंडस्ट्री (CTI) के प्रमुख नेता ब्रजेश गोयल ने अमर उजाला से कहा कि 200 व्यापारियों के संगठन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दिल्ली में लॉक डाउन न लगाने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की बातों को मानते हुए लॉक डाउन न लगाने का निर्णय लिया है।

ऐसे में अब व्यापारियों को भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए और कोरोना के खतरे के प्रति सतर्क रहते हुए सभी नियमों को मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्यादातर व्यापारी सरकार का सहयोग कर रहे हैं, लेकिन अगर किसी जगह पर किसी के लापरवाही करने की बात सामने आती है तो उनसे भी नियमों को मानने का अनुरोध किया जाएगा।

बाजारों के नजदीक मेट्रो स्टेशन खोलने की मांग
रविवार को ही चैंबर ऑफ ट्रेड इंड इंडस्ट्री (CTI) के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली मेट्रो के प्रमुख अधिकारी मंगू सिंह से मुलाकात कर बाजारों के नजदीक स्थित मेट्रो स्टेशनों के सभी गेट खोलने का आग्रह किया। व्यापारियों का कहना है कि अगर स्टेशनों के सभी गेट नहीं खोले जाते हैं तो इससे भीड़ बढ़ेगी और संक्रमण का खतरा बढ़ेगा। डीएमआरसी प्रमुख ने सरकार से विचार-विमर्श के बाद इस पर उचित निर्णय लेने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें