फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया ग्राउंड स्टाफ की एक लड़की पाई गई किरोना पॉजिटिव, 25 कर्मियों को किया गया क्वारंटीन

Fri, 10 Apr 2020 05:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
गौतम गंभीर ने 1000 पीपीई किट उपलब्ध कराए - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है और साथ ही राज्यों ने अपने स्तर पर कोरोना के हॉटस्पॉट इलाकों को सील भी कर दिया है। दिल्ली सरकार आपरेशन शील्ड के सहारे कोरोना वायरस को रोकने की कोशिश में जुटी है। दिल्ली के 21 कंटेनमेंट इलाकों में चल रहे इस ऑपरेशन के तहत लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है। वहीं, उनके जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए डोर स्टेप डिलीवरी की जा रही है। दूसरी तरफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है, जिससे हमेशा व्यस्त रहने वाले बाजार भी वीरान पड़े हैं और सड़कें खाली हैं। पढ़ें दिल्ली-एनसीआर के दिनभर के अपडेट्स..

विज्ञापन


एयर इंडिया ग्राउंड स्टाफ की एक लड़की पाई गई किरोना पॉजिटिव, 25 कर्मियों को किया गया क्वारंटीन

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया ग्राउंड स्टाफ कर्मी  कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके बाद एयरपोर्ट पर काम करने वाले करीब 25 स्टाफ कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक लड़की आरके पुरम की रहने वाली है,  पुलिस और नई दिल्ली के डीएम ने लड़की व उसके पति को अस्पताल में भर्ती कराया।


गौतम गंभीर ने 1000 पीपीई किट्स एलएनजेपी अस्पताल भेजीं
भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने बताया है कि उन्होंने एक हजार पीपीई किट एलएनजेपी अस्पताल भेजीं हैं। गंभीर ने कहा, केजरीवाल जी ने हमसे 1000 PPE किट की मांग की थी, हमने अपनी फाउंडेशन से 1000 किट एलएनजेपी अस्पताल में भेज रहे हैं। अगर उनको 1000 किट और चाहिए तो हम उनको वो भी देंगे। हम अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों को राशन उपलब्ध कराने के लिए भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुग्राम में भी मास्क पहनना हुआ अनिवार्य
दिल्ली, फरीदाबाद और पलवल के बाद गुरुग्राम में भी मास्क पहनना हुआ अनिवार्य। हर कोई पहनेगा मास्क। यह आदेश गुरुग्राम उपायुक्त/जिलाधीश अमित खत्री ने जारी किया है।

आजादपुर सब्जी मंडी में लगा सैनिटाइजेशन टनल
दिल्ली की आजादपुर मंडी में फुल बॉडी सैनिटाइज मशीन की शुरूआत की गई। गोपाल राय ने कहा, 'एहतियात के तौर पर आजादपुर मंडी के दोनों गेट में फुल बॉडी सैनिटाइज टनल की व्यवस्था की गई है जिसमें सोडियम हाईड्रोक्लोराइड का उपयोग किया गया है। इसे आईआईटी दिल्ली के तरफ से विकसित किया गया है'। गोपाल राय ने आगे कहा कि, एक मशीन की कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए है, एक-दो दिन की निगरानी के बाद इसे सभी मंडियों में लगाया जाएगा। इसका 1000 लीटर का टैंक है, जिसमें 100 लीटर में 5 लीटर सोडियम हाईड्रोक्लोराइड मिक्स किया जा रहा है जिसके माध्यम से सैनिटाइज किया जा रहा है। 

नोएडाः पुलिस ने पर्ल्स गेटवे के पास एक बुजुर्ग को दवा पहुंचाई
पर्ल्स गेटवे टावर के पास से बुजुर्ग कॉलर ने पुलिस को सूचना दी कि उझे दवा की सख्त जरुरत है, वह दवा लेने जाने में असमर्थ है। इस सूचना पर पीआरवी 1841 ने फोन करने वाले से दवा का पर्चा लेकर दवा खरीदी और बुजुर्ग को दवा पहुंचा दी।

दिल्लीः बिना मास्क घर से बाहर से निकले 32 लोगों पर मामला दर्ज
उत्तर पश्चिमी दिल्ली में घर से बाहर बिना मास्क पहनकर निकलने पर पुलिस ने 32 मामले दर्ज किए हैं, पुलिस ने आईपीसी की धारा 188, 269 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पहली बार दिल्ली सरकार के आदेश के बाद ये कार्रवाई हुई है। ये 32 मामले कल उत्तर पश्चिमी दिल्ली में दर्ज किए गए थे, बाकि दिल्ली में भी ये कार्रवाई आज से शुरू होगी।

सदर बाजार हुआ वीरान
कोरोना वायरस के खतरे के चलते दिल्ली के सदर बाजार इलाके को भी सील किया गया है। सील किए गए इलाकों में ना तो किसी को बाहर जाने की अनुमति है ना ही किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर आने की अनुमति है। यही वजह है कि सदर बाजार भी आज वीरान दिखाई दे रहा है।

सील की गई सोसायटी में हो रही डोर स्टेप डिलीवरी
दिल्ली के द्वारका सेक्टर 11 में सील की गई शाहजहांनाबाद सोसाइटी के अंदर ही लोगों को जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है। सोसाइटी के लोगों को बाहर जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन


सूना पड़ा बंगाली मार्केट
आज सुबह बंगाली मार्केट इलाका पूरी तरह सुनसान नजर आया। बंगाली मार्केट इलाके को सील कर दिया गया है और यहां पुलिस बल तैनात।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें