फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस के चलते दिल्ली सरकार ने 31 मार्च तक सभी प्राइमरी स्कूल किए बंद

Thu, 05 Mar 2020 05:28 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत में 30 लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। दिल्ली सरकार ने एहतियात के तौर 31 मार्च तक सभी प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जानकारी दी है कि कोरोनवायरस के मद्देनजर दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राइमरी स्कूल (कक्षा 5 वीं तक) कल से 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

 



 
दिल्ली में भी एक व्यक्ति के कोरोनावायरस के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी कोरोनावायरस को लेकर स्कूलों को एडवाइजरी जारी की है। इसमें कोरोनावायरस से जुड़े लक्षणों के प्रति अलर्ट रहने बच्चों की साफ-सफाई को लेकर खासतौर पर सजग रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


एडवाजरी में एहतियात के तौर पर बच्चों को अपने हाथ सैनिटाइजर से धोने, किसी में भी वायरस के लक्षण दिखने पर तुरंत सूचित करने, स्कूल में ज्यादा भीड़ एकत्र ना होने के निर्देश दिए गए हैं।   
विज्ञापन


चीन के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस भारत समेत दुनिया के 70 देशों में फैल चुका है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में 3,000 से अधिक लोगों की मौत कोरोनावायरस के कारण हो चुकी है और संक्रमण के 89,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। इटली से भारत घूमने आए 16 लोगों में इस वायरस के होने की पुष्टि हुई है और इन लोगों का बस चालक भी इस वायरस की चपेट में आ गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मामले के बाद उनसे मिलने वाले कुल 66 लोगों की पड़ताल की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें