फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धा: दूसरों की जान बचाने में थमीं खुद की सांसे, रीता के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि

Tue, 16 May 2023 02:34 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मंत्री राज कुमार आनंद ने बताया कि कोरोना योद्धा रीता वोहरा बतौर लैब असिस्टेंट दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में कार्यरत थीं, कोविड-19 महामारी के समय अस्पताल में लोगों की सेवा करते हुए वह कोरोना की चपेट में आ गईं और निधन हो गया था।  
विज्ञापन
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : Twitter/@ArvindKejriwal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार के श्रम एवं समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने सोमवार को कोरोना महामारी में जनसेवा करते हुए जान गंवाने वाली कोरोना योद्धा रीता वोहरा के परिजनों से मुलाकात की। उन्हें दिल्ली सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि का चेक सौंपा। 

विज्ञापन

इस दौरान मंत्री राज कुमार आनंद ने बताया कि कोरोना योद्धा रीता वोहरा बतौर लैब असिस्टेंट दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में कार्यरत थीं, कोविड-19 महामारी के समय अस्पताल में लोगों की सेवा करते हुए वह कोरोना की चपेट में आ गईं और निधन हो गया। उन्होंने कहा कि भले ही अनुग्रह राशि परिवार को हुए नुकसान की भरपाई नहीं कर पाए, लेकिन मुझे उम्मीद है कि परिजनों को इस आर्थिक मदद से अपना भविष्य संवारने एवं जीवन यापन में थोड़ी सहायता मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें