फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: मेडिकल स्टोरों से थ्री लेयर मास्क गायब 

Wed, 19 Feb 2020 03:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo
विज्ञापन

चीन में फैले कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर कई अन्य देशों पर भी पड़ रहा है। लोग संक्रमण से बचने के लिए मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन, करीब एक माह से शहर स्थित मेडिकल स्टोरों और अस्पतालों से थ्री लेयर मास्क गायब हो गए हैं। 

विज्ञापन


वहीं, जिन मेडिकल स्टोरों पर मास्क हैं को दोगुना रेट पर बेचा गया। अधिकांश मेडिकल स्टोरों पर केवल साधारण मॉस्क मौजूद है। मेडिकल स्टोर मालिकों का कहना है कि चीन की कंपनियों के कर्मचारियों ने बाजार से तीन लेयर मास्क खरीद लिए है। पीछे से भी नहीं आ रहे है। मॉस्क की कमी बन गई है। 

चीन में कोरोना वायरस के चलते देश में मौजूद चीन की कंपनियों के कर्मचारियों के माध्यम से बाजार से तीन लेयर मॉस्क खरीदने की जानकारी दी जा रही है। तीन लेयर मॉस्क की खरीद होने पर 10 रुपये में बेचा जाने वाला मॉस्क के दाम 20 रुपये पर पहुंच गए है। 
विज्ञापन


मेडीकल स्टोरों से तीन लेयर मॉस्क अब मौजूद नहीं है। केवल एक लेयर के साधारण मॉस्क ही मिल रहे है। ग्रेटर नोएडा के अल्फा-वन सेक्टर की कॉमशियल मार्किट, दादरी के रेलवे रोड़ और जीटी रोड, तुगलपुर, रामपुर, सूरजपुर के मेडीकल स्टोरों से लीन लेयर मॉस्क गायब है। 

दादरी में अस्पताल संचालक संजीव कुमार ने बताया कि चीन में चल रहे कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में मौजूद चीन की कंपनियों के कर्मचारियों के माध्यम से बाजार से मॉस्क खरीद लिए गए है। उन मॉस्कों को चीन भेजा जा रहा है, जिससे बाजार से मॉस्क गायब हो गए है। जिन स्थानों पर मौजूद है। 

उनके द्वारा 10 रुपये में मिलने वाला मॉस्क अब 20 रुपये से 50 रुपये तक बेचा जा रहे है। अधिकांश स्टोरों पर मौजूद ही नहीं है। दादरी के रेलवे रोड स्टोर मालिक विनोद कुमार का कहना है कि अचानक मांग बढने पर मेडिकल स्टोरों पर रेट बढ़ाकर बेचे गए है। जो कंपनियों मॉस्क बनाती है। 

उनके द्वारा भी मार्किट में बहुत कम मात्रा में भेजे जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के स्टोर मालिक यशपाल का कहना है कि तीन लेयर मॉस्क के आर्डर देने के बाद भी पीछे से नहीं आ रहे है। रेट भी बढ़ाए गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें