फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरकज के मौलाना साद की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, अपराध शाखा को जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट  

Sun, 26 Apr 2020 11:06 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

निजामुद़्दीन स्थित तब्लीगी मरकज में धार्मिक आयोजन कर कोरोना फैलाने के आरोपी मरकज के मौलाना मोहम्मद साद की कोरोना जांच रिपोर्ट आ गई है। मौलाना साद की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जल्द ही रिपोर्ट अपराध शाखा को सौंपी जाएगी। उम्मीद है कि अपराध शाखा जल्द ही मौलाना साद से पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन


तब्लीगी मरकज के प्रवक्ता व सुप्रीम कोर्ट के वकील शाहिद अली ने बताया कि मौलाना साद की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है। मौलाना साद क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके हैं। प्रवक्ता अली ने बताया कि  मौलाना साद व मरकज के अन्य पदाधिकारी पूछताछ में अपराध शाखा का सहयोग कर रहे हैं। अपराध शाखा के अधिकारी जब भी पूछताछ के लिए बुलाएंगे तब उनको रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों के कहने पर मौलाना साद ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया है। दूसरी तरफ अपराध शाखा व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा मौलाना साद पर कसता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें