फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे बाद मोर्चरी पहुंचा कोरोना मरीज का शव, अस्पताल में अफरातफरी

Sat, 14 Mar 2020 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
विज्ञापन
mortuary
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना से पहली मौत होने के बाद आरएमएल अस्पताल में अफरातफरी मच गई। आधी रात को अस्पताल परिसर में कैट्स एंबुलेंस दौड़ती रहीं। वहीं अस्पताल के अधिकारी और प्रशासन दिखाई नहीं दिया। कोरोना से मौत की खबर आग की तरह पूरे अस्पताल में फैल गई। 

विज्ञापन


गार्ड से लेकर डॉक्टर, मरीज से लेकर तीमारदार तक हर कोई कोरोना का नाम सुनते ही कहने लगे वार्ड नंबर पांच में भर्ती थी मरीज। रात को आठ बजे दम तोड़ दिया। हालांकि महिला का शव रात 11 बजे पोस्टमार्टम के लिए शवगृह पहुंचा। इस बीच महिला का शव वार्ड में ही रखा हुआ था। 

जानकारी के अनुसार मोर्चरी में एक विशेष कमरा तैयार करने में डॉक्टरों को वक्त लग गया। महिला का शव इस कमरे में रखा है। शनिवार को महिला के शव को पोस्टमार्टम करने के बाद दफनाया जाएगा। 
विज्ञापन


अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक महिला मरीज कोरोना पॉजीटिव थी। ऐसे में उनका अंतिम संस्कार सामान्य तरीके से नहीं किया जा सकता। उन्हें दफन ही करना होगा। इसके लिए शनिवार को बाकायदा एक विशेष टीम तैयार की जाएगी। इस टीम के पास एक तरह का रसायन होगा जो दफनाने वाली जगह को पूरी तरह से खत्म कर देगा। इसके बाद शव को दफन किया जाएगा। 

ये सभी प्रक्रिया दिल्ली से बाहर किसी जंगल में की जा सकती है। बहरहाल देर रात मृतक महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। महिला का कारोबारी बेटा भी आरएमएल में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि कारोबारी की हालत स्थिर है। जबकि महिला मरीज आईसीयू में भर्ती थी। परिजनों के ही अनुसार उनके घर में कुल 10 सदस्य हैं। मां की मौत की खबर अभी तक उन्होंने कारोबारी बेटे को नहीं दी है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें