दिल्ली से काठमांडू जाने वाली दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एकमात्र विदेश सेवा पर भी कोरोना संक्रमण का खौफ दिखने लगा है। पिछले 10 दिनों के दौरान भारत-नेपाल के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या 25 फीसदी तक कम हो गई है।
हैरत की बात यह है कि 24 से 28 मार्च के बीच दिल्ली से काठमांडू के लिए महज तीन-तीन टिकटों की ही एडवांस बुकिंग की गई है। लगातार कम हो रहे यात्रियों की संख्या को देखते हुए डीटीसी अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साध ली है।
दिल्ली से सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक ये बसें संचालित होती हैं। बस में कुल 41 सीटें हैं। डीटीसी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 10 दिनों में 25 फीसदी यात्री कम हो गए हैं। पिछले तीन दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ गया है।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए डीटीसी बसों को सैनिटाइज भी कर रहा है। इसके अलावा भारत-नेपाल सीमा पर यात्रियों के स्वास्थ्य की भी जांच की जा रही है। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि यात्रियों की संख्या में यह कमी मौसम और अवकाश समेत कई वजहों से है।
रोजाना सुबह 10.01 बजे अंबेडकर स्टेडियम से काठमांडू के लिए बस रवाना होती है। इस वोल्वो बस में 41 सीटें हैं और काठमांडू पहुंचने में 26 घंटे का समय लगता है।
दिल्ली से काठमांडू जाने के लिए एडवांस बुकिंग की स्थिति
19 मार्च 09
20 मार्च 07
21 मार्च 31
23 मार्च 08
24 मार्च 03
25 मार्च 03
26 मार्च 03
27मार्च 03
28मार्च 03
काठमांडू से दिल्ली के लिए बुकिंग
19 मार्च बस नहीं
20 मार्च 12 बुकिंग
21 मार्च बस सुविधा नहीं
22 मार्च बस नहीं
23 मार्च दो बुकिंग
24 मार्च बस नहीं
25 मार्च 07
26 मार्च बस नहीं
27 मार्च 10 बुकिंग
28 मार्च बस नहीं