गाजियाबाद जिले में संक्रमण की चपेट में मंगलवार को 170 नए मरीज आए हैं। इलाज के बाद स्वस्थ हुए 175 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब जिले में संक्रमित मरीजो की संख्या 12628 पहुंच गई है।
विज्ञापन
इलाज के बाद अब तक कुल 10566 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अभी 1988 मरीजों का होम आइसोलेशन, सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है। संक्रमण की चपेट में आने से अब तक प्रशासन ने 74 मौत की पुष्टि की है।