फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Delhi: नया वेरिएंट XBB.1.16 बच्चों पर दिखा रहा ऐसा असर, डॉक्टरों ने एहतियात बरतने की सलाह दी

Thu, 13 Apr 2023 09:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि अस्पताल में कोरोना से संक्रमित 18 दिन के एक नवजात को भर्ती किया गया है। इसके अलावा अस्पताल में चार और बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं, हालांकि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज का दावा है कि कोरोना के नए वेरिएंट एक्सबीबी 1.16 से बच्चों में कोई गंभीर संक्रमण नहीं दिखा। 

विज्ञापन

उनका कहना है कि दिल्ली में बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार कोरोना को लेकर करीबी नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से तैयार है। ऑक्सीजन, बेड, वेंटिलेटर बेड, आईसीयू बेड की पर्याप्त मात्रा है। लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि अस्पताल में कोरोना से संक्रमित 18 दिन के एक नवजात को भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन

इसके अलावा अस्पताल में चार और बच्चे भर्ती हैं। वहीं डॉ. कुमार ने बताया कि बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है, ऐसे में हमें उनके लिए एहतियात बरतने की जरूरत है इनमें बुखार, खांसी-सर्दी, आंखों में संक्रमण और पेट के संक्रमण जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस का नया स्वरूप एक्सबीबी 1.16 इस वृद्धि के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें