फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: अप्रैल में 25 हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित

Wed, 28 Apr 2021 11:27 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

80 प्रतिशत बाजार ठप, देशभर में इस माह नहीं हो पाया लगभग 5 लाख करोड़ का व्यापार
 
विज्ञापन
delhi market - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के अनुमान के अनुसार, 1 से 25 अप्रैल के बीच दिल्ली में करीब 25 हजार करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। नाइट कर्फ्यू व लॉकडाउन के कारण यह आंकड़ा सामने आया है। वहीं, एसोसिएशन के अनुमान के मुताबिक, पूरे देश में करीब 5 लाख करोड़ का व्यापार नहीं हो पाया। कुल बाजार का 80 प्रतिशत ठप पड़ा है।

विज्ञापन


कन्फेडरेशन के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल के अनुसार, लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंधों की वजह से अकेले दिल्ली में अब तक लगभग 25 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें 15 हजार करोड़ रुपये का रिटेल व 10 हजार करोड़ रुपये का थोक कारोबार शामिल है। केवल आम जरूरत का सामान लोग ई-व्यापार के माध्यम से मंगा रहे हैं। घर के निकट की दुकानों से आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी हो रही है। दिल्ली में अंतर्राज्यीय व्यापार पूरी तरह से बंद है।

जनपथ मिनी मार्केट के महासचिव मनोज कुमार मनोजा ने कहा कि 1 अप्रैल से ही व्यापार प्रभावित होने लगा था। लॉकडाउन में तो मार्केट बिल्कुल बंद है। इस बार की कोरोना लहर में दिल्ली सहित देशभर में व्यापारी बड़ी संख्या में प्रभावित हुए हैं। बड़ी संख्या में व्यापारियों की संक्रमण के कारण मौत भी हुई है। जनपथ ऐसा मार्केट है, जहां विदेशी सैलानी भी पहुंचते हैं। 
विज्ञापन


कोरोना महामारी की वजह से आने वाले समय में भी व्यापार बेहतर होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। कमला नगर के व्यापारी पवन शर्मा ने कहा कि यह वक्त व्यापार के बारे में सोचने का नहीं है। अपना जीवन बचाने के साथ आस-पड़ोस के लोगों की सहायता करने की जरूरत है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। फेडरेशन ऑफ सदर बाजार मार्केट एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र शर्मा का कहना है कि रात्रि कर्फ्यू के दौरान माल की लोडिंग व अनलोडिंग न के बराबर हो रही थी। ट्रांसपोर्ट कंपनियां रात को ही माल लेकर पहुंचती हैं। ऐसे में व्यापार का बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें