फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: दिल्ली में 1095 नए मामले आए सामने और छह की मौत, संक्रमण दर में हुई गिरावट; एक्टिव केस 4995

Tue, 25 Apr 2023 11:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में अभी संक्रमण दर में आई गिरावट के बाद कोरोना के एक्टिव केस घटकर 4995 रह गए हैं। इनमें से 3596 मरीज आइसोलेशन में और 303 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना से मौत के मामलों में गिरावट दर्ज नहीं हो रही है। मंगलवार को भी कोरोना से छह मरीजों की मौत हो गई। हालांकि संक्रमण दर में काफी गिरावट दर्ज हुई है।

विज्ञापन

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मंगलवार को कोरोना के 1095 नए मामले सामने आए। वहीं 1106 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर छुट्टी दी गई। वहीं छह मरीजाें ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में सोमवार को 4815 जांच हुई, जिसमें 22.74 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

दिल्ली में अभी संक्रमण दर में आई गिरावट के बाद कोरोना के एक्टिव केस घटकर 4995 रह गए हैं। इनमें से 3596 मरीज आइसोलेशन में और 303 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 14 मरीज वेंटिलेटर पर भर्ती हैं, जबकि 120 मरीज आईसीयू पर भर्ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें