फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से लाखों रुपये का पाइप चुराया, फरीदाबाद में धरे गए

Wed, 21 May 2014 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा स्थित एलजी कंपनी से तांबे के करीब डेढ़ टन पाइप चुराकर बेचने की फिराक में घूम रहे चार बदमाशों को सीआईए बड़खल ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। चाराें आरोपियों को कोर्ट में पेश करके उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


सीआईए बड़खल को मुखबीर से सूचना मिली कि चार युवक करीब डेढ़ टन तांबे की पाइप लेकर डबुआ कॉलोनी में बेचने की फिराक में घूम रहे हैं।

सूचना मिलने पर सीआईए ने अपना जाल बिछा दिया। डबुआ मंडी के पास चार युवक एक गाड़ी में जाते हुए दिखाई दिए। शक होने पर गाड़ी को रोक लिया गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से चोरी की पाइप बरामद हुई।

पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों में गौतमबुद्ध नगर के हलदोनी गांव का शाहिद, गाजियाबाद के केसलिया गांव का रिसाकत, साहिल उर्फ सोनू व ओरैया जिले के गांव गालिमपुर का मोनू शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें