लॉकडाउन की वजह से राजधानी में इस बार कूलर, पंखे, एसी और फ्रिज की बिक्री काफी प्रभावित हुई है। व्यापारियों का मानना है कि अब तक करीब 900 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। इससे करीब 500 व्यापारी प्रभावित हुए हैं। दिल्ली व्यापार संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र कपूर बताते हैं कि कमला और इंद्रलोक मार्केट में कूलर, पंखे और एसी की करीब 200 दुकानें हैं।
उन्होंने बताया कि अप्रैल और मई माह में ही 70 फीसदी तक सामान बिक जाता था, लेकिन इस बार बिक्री नहीं हुई है। इससे अब तक 900 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। इंद्रलोक में एसी दुकान के मालिक परम सिंह बताते हैं कि लॉकडाउन की वजह से खरीदारों के पास पैसा नहीं है। इसलिए आने वाले महीने में भी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
खराब मौसम भी बड़ी वजह
कमला मार्केट के व्यापारी इंदरजीत सिंह बताते हैं कि मई का महीना चल रहा है, लेकिन इस बार ज्यादा गर्मी नहीं पड़ रही है। ऐसे में लोग कूलर खरीदने से परहेज कर रहे हैं। इससे छोटे दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि कई व्यापारियों ने इस बार कर्ज लेकर माल खरीदा था, लेकिन बिक्री न होने के चलते बड़ा संकट आ गया है।
बाजार खोलने की मिले इजाजत
व्यापारियों का कहना है कि उनके पास मई और जून माह ही बचा है। इसके बाद लोग खरीदारी नहीं करते। उनकी सरकार से मांग हैं कि जल्द से जल्द बाजारों को खोलने की अनुमति दी जाए। जिससे इस बचे हुए समय में वह अपना व्यापार कर सके।
पिछले साल राजधानी में हुए कुल कारोबार का आंकड़ा
सामान : संख्या (लाख में ) कीमत (करोड़ में)
कूलर--------30----------------------300
पंखे---------20-----------------------200
एसी---------40-----------------------400
पंखे---------20-----------------------200