आईआईटी दिल्ली के निदेशक वी रामगोपाल राव ने शुक्रवार को बताया कि यह सेल इसरो के साथ मिलकर खोला जाएगा। संस्थान के 50वें दीक्षांत समारोह के मौके पर शनिवार को इसरो प्रमुख डॉ. के सिवन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे और 2017 बैच के 825 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की।
राव ने कहा, आईआईटी दिल्ली स्पेस टेकभनोलॉजी के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसरो के साथ मिलकर नया स्पेस टेकभनोलॉजी सेंटर खोला जाएगा।
इस कदम के साथ ही आईआईटी दिल्ली, आईआईएससी बंगलूरू, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी मद्रास, गुवाहाटी और रुड़की की बराबरी कर लेगा। इन सभी आईआईटी संस्थानों में स्पेस टेकभनोलॉजी सेल मौजूद है।
इस दौरान पूर्व छात्र व फ्लिपकार्ट के संस्थापक रहे बिन्नी बंसल, समेत डॉ मोहित एरोन, प्रो केशव श्रीनिवासन को प्रतिष्ठित एल्युमनाई अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया।
विशेष डाक टिकट हुआ जारी
इस मौके पर डाक विभाग संस्थान के इतिहास पर डाक टिकट जारी किया। इसमें डिपार्टमेंट ऑफ डिजाइन द्वारा तैयार एक खास लोगो होगा जिसमें डोगरा हॉल और चिड़िया का घोसला दिखाया गया है।
डोगरा हॉल में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, इस लिए उसे लोगो में ऊपर रखा गया है, वहीं चिड़िया का घोंसला दर्शाता है कि बीटेक के बाद छात्र अब आजादी के साथ दुनिया में अपने सपनों को जीते हुए देश व संस्थान को आगे बढ़ाएं।