नई दिल्ली। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को देश-दुनिया में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस साल योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर एजिंग’ रखी गई, जिसका उद्देश्य बढ़ती उम्र में लोगों को स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर बनाए रखना है। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक राकेश बिहारी मित्तल ने बताया कि 60 साल की आयु के बाद योग स्वस्थ और खुशहाल जीवन का आधार बन सकता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर लचीला, मन शांत और व्यक्ति ऊर्जावान बना रहता है। मित्तल ने कहा कि बढ़ती उम्र जीवन का ढलान नहीं, बल्कि नई शुरुआत का समय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की ओर बढ़ें। संवाद