फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पंचतीर्थ यात्रा पर निकले 141 श्रद्धालुओं का दिल्ली में स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और उनकी विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकली जा रही पंचतीर्थ यात्रा के तहत शुक्रवार को पंजाब से आए 141 श्रद्धालुओं के जत्थे का दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने अभिनंदन किया। श्रद्धालु शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद अलीपुर रोड स्थित डॉ. आंबेडकर से जुड़े पंचतीर्थ स्थल का दर्शन करेंगे। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लंदन स्थित डॉ. आंबेडकर से जुड़े पांचवें पंचतीर्थ के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालु पंजाब के लिए रवाना होंगे। इस दौरान अधिवक्ता लाजपत राय, मनोज कुमार, रूपेश मेहरा सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें