फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में घिरा रोमियो फ्री अभियान, पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज

Wed, 05 Oct 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
रोमियो फ्री अभियान के तहत पैसे लेकर एक युवक को छोड़ने के मामले की जांच एसीपी धारण यादव को सौप दी गई है। तीन दिन पहले पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


सेक्टर 29 थाना में एक युवक ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि पिछले शुक्रवार को रोमियो फ्री ड्राइव के दौरान उसके साथ 26 लोग गिरफ्तार हुए थे। जिसमें पुलिसकर्मियों ने दो लोगों से सात-सात हजार की रकम लेकर छोड़ दिया था।

जबकि अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस ने दो अज्ञात पुलिस वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। जिसकी जांच एसीपी ममता खरब को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


एसीपी महेन्द्र वर्मा ने बताया कि इस पर गंभीरता से जांच चल रही है। आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को यह शिकायत चार दिन पहले ही मिल गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों की राय लेने के बाद सोमवार को मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें