फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने धोया दिल्ली का प्रदूषण, 'सफर' ने जारी किया एयर क्वालिटी इंडेक्स

Wed, 26 Sep 2018 05:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की रिमझिम बारिश ने वातावरण को साफ कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली का प्रदूषण स्तर इस साल सबसे कम रहा। यह खुलासा सेंटर सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सफर) ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में किया है। सफर की रिपोर्ट ने दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 38 दर्शाया है। खास बात यह है कि इस साल तीन बार दिल्ली की वायु गुणवत्ता अच्छी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय पर्यावरण मंत्री व दिल्ली के सांसद डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि सरकार की कोशिश और बारिश के चलते दिल्ली में प्रदूषण में कमी दर्ज की गई है। पिछले तीन साल की तुलना करें तो धीरे-धीरे प्रदूषण में सुधार हो रहा है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का मानना है कि लगातार बारिश के चलते प्रदूषण में कमी दर्ज की जा रही है।

इसी बारिश के चलते वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। पिछले शनिवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 48 और 28 जुलाई को वायु गुणवत्ता सूचकांक 43 था। वायु गुणवत्ता सूचकांक की रेंज में शून्य से 50 का स्तर अच्छा, 51 से 100  संतोषजनक, 101 से 200 औसत, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बेहद खराब और 401 से 500 गंभीर स्थिति रहती है।
विज्ञापन

 
कम हुआ पीएम का स्तर
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने धूल के महीन कणों को भी लगभग धो दिया है। पीएम 10 अपने मानक सौ के स्तर से काफी नीचे 37 रिकॉर्ड किया गया है, जबकि पीएम 2.5 एनसीआर में 19 और दिल्ली में यह आंकड़ा 18 है।  

Trending Videos
विज्ञापन

हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना      

दिल्ली-एनसीआर में बीते तीन-चार दिन से हो रही बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश रुकने के बाद भी आसमान में घने बादलों ने डेरा डाले रखा। इस कारण से तापमान में बड़ी गिरावट हुई। दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री कम दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मंगलवार शाम 5:30 बजे तक 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।  

मौसम विभाग के अनुसार अब बारिश का दौर कम होगा। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने से धूप और बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहेगा। इसके साथ ही तापमान में मामूली बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें