सदर थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल में कपड़ों के शोरूम के संचालक पर उनके यहां कार्यरत महिला कर्मी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि संचालक ने करीब एक माह पहले उसके साथ शोरूम में दुष्कर्म किया था।
जिसके बाद से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। यहां तक कि उसके घर पहुंचकर आरोपी संचालक ने फिर से दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला के बयान पर शोरूम संचालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
मूलरूप से पंजाब निवासी महिला का प्रेम विवाह हुआ था। वह गुड़गांव में अपने पति के साथ रहकर सोहना रोड स्थितरहेजा मॉल में कपड़े के एक शोरूम में बतौर सेल्स गर्ल्स काम कर रही थी।
महिला का आरोप है कि शोरूम संचालक रमेश बंसल की उस पर बुरी निगाह थी। पिछले महीने उसने शोरूम में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।