- कई उपभोक्ताओं को अपनी आईडी तक की जानकारी नहीं
नोएडा। स्मार्ट मीटर के खाते में कितना बैलेंस निगेटिव होने से बिजली बंद हो जाएगी, इसकी पूरी जानकारी उपभोक्ताओं को नहीं मिल सकी है। इसको लेकर अब तक उपभोक्ताओं में असमंजस है। कई ऐसे भी उपभोक्ता हैं, जिनको अपनी आईडी तक की जानकारी नहीं है। जिस वजह से रिचार्ज करने में उन्हें दिक्कत हो रही है।
सेक्टर-22 के रहने वाले सुनील अवाना ने बताया कि दो महीने पहले स्मार्ट मीटर लगा था। अब तक उसका बिल ज्यादा दिखा रहा है। मीटर लगने के साथ ही बिल निगेटिव में पहुंच गया था। आरोप है कि रिचार्ज के बाद भी बैलेंस निगेटिव ही बना रहता है। वहीं, सेक्टर-71 के अमितेश चौधरी ने बताया कि जब से मीटर लगा है, बीच-बीच में बिजली गुल होती रहती है। बैलेंस पॉजिटिव होने के दौरान भी यह समस्या होती है। निगम में शिकायत की है लेकिन कोई राहत नहीं मिल सकी।
मामले में विद्युत निगम के मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण के लिए काम किया जा रहा है। ब्यूरो