फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता ब्याज माफी योजना का लाभ उठाएं, मीटर बदलवाने का कर सकते हैं आवेदन 

Wed, 03 May 2017 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ता बिजली निगम की ब्याज माफी योजना का 31 मई तक लाभ उठा सकते हैं।  इस योजना के तहत जिन लोगों ने 20 किलो वाट तक का लोड स्वीकृत करवा रखा है उनको भी लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


एसडीई घनश्याम दास शर्मा ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने 31 जनवरी 2017 तक  बिल नहीं भरे हैं। उन उपभोक्ताओं को 31 मई तक बिजली का बिल जमा करने पर ब्याज माफी की योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा जो उपभोक्ता बिजली के बिल की बकाया राशि को एकमुश्त जमा करवाएंगे उनको ब्याज माफी में अतिरिक्त पांच प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा पहले इस योजना का लाभ उन उपभोक्ताओं को दिया गया था जिन्होंने पांच किलोवाट लोड बिजली निगम से स्वीकृत करवाया हुआ था। लेकिन अब जिन उपभोक्ताओं ने 20 किलोवाट लोड निगम से स्वीकृत करवाया हुआ है उनको भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


एसडीई ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के मीटर खराब हैं, जले हुए हैं या फिर अन्य कोई खराबी है तो वे स्वेच्छा से बिजली निगम में आवेदन कर अपने खराब मीटर भी 31 मई 2017 तक बदलवा सकते हैं। मीटर बदलने के बदले साधारण चार्ज लिया जाएगा। 
विज्ञापन


  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें