फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गुरुग्राम में 5 से 20 तक निर्माण कार्य पर रोक, 50% वर्क फ्रॉम होम

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर निगम आयुक्त ने सभी शाखाओं को जारी किया आदेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देश पर गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक कई प्रतिबंध लागू होंगे। इनमें धूल पैदा करने वाले निर्माण कार्य और विध्वंस गतिविधियों पर रोक शामिल है। साथ ही, सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारियों को घर से काम करना होगा।

नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने सोमवार को इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। सीएक्यूएम के अध्यक्ष ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रतिबंधों को लागू करने के निर्देश दिए थे। राजमार्ग, सड़कें, फ्लाईओवर, बिजली पारेषण और दूरसंचार कार्य जैसे बाहरी निर्माण कार्य बंद रहेंगे। रेलवे, मेट्रो, हवाई अड्डे, बस टर्मिनल, अस्पताल, जल आपूर्ति और स्वच्छता परियोजनाओं को छूट मिलेगी। राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय महत्व के कार्य भी प्रतिबंध से बाहर रहेंगे। छूट प्राप्त परियोजनाओं को सभी धूल नियंत्रण उपायों का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम

गुरुग्राम जिले में राज्य सरकार और निजी कार्यालयों को 5 से 20 नवंबर तक 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम करना होगा। शेष कर्मचारी घर से काम करेंगे। औद्योगिक प्रतिष्ठानों और आवश्यक सेवाओं को इस व्यवस्था से छूट दी गई है। यह उन जगहों पर लागू नहीं होगा जहां घर से काम संभव नहीं है। सभी कार्यालयों को इसके लिए उपस्थिति रोस्टर और कार्य योजना पहले से तैयार करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें