फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बढ़ते जल संकट से निपटने के लिए होगा झील का निर्माण, भूजल स्तर में भी होगी बढ़ोतरी

Tue, 05 Mar 2019 05:46 AM IST
Priyesh Mishra सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
विज्ञापन
Water Tap
विज्ञापन
दिल्ली में जल संकट से निपटने के लिए जल्द ही तिमारपुर में झील, नम भूमि (वेटलैंड) और बायोडायवर्सिटी पार्क का निर्माण किया जाएगा। वेटलैंड में प्रदूषित पानी को परिष्कृत कर झील में भेजा जाएगा। झील में शैवाल की मदद से पानी को शुद्ध करने में मदद मिलेगी, जिसका करीब 40 फीसदी हिस्सा जमीन के अंदर रोजाना पहुंचेगा।
विज्ञापन


इससे महज एक साल के अंदर आसपास के क्षेत्र में भूजल स्तर में बढ़ोतरी हो जाएगी, जिसका बाद में इस्तेमाल भी किया जाएगा। इस परियोजना के तहत बायोडायवर्सिटी पार्क का भी विकास किया जाएगा ताकि पर्यटकों को भी आकर्षित किया जा सके। 

कुल 45 एकड़ में करीब 90 करोड़ की लागत से झील और बायोडायवर्सिटी पार्क का विकास किया जाएगा। इसके अलावा आर्ट कैफे, फुटबाल ग्राउंड, लैंड स्केपिंग, लैगून वाटरबॉडी, गार्डन, एसटीपी, वेटलैंड, लिटरेचर कैफे, म्यूजिक कैफे सहित वन क्षेत्र भी होगा। 
विज्ञापन


कंसल्टेंट अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि वेटलैंड के लिए टेंडर जारी हो चुका है। यहां ड्रेन से मिलने वाले करीब छह-आठ एमजीडी पानी का रोजाना शोधन कर इसे झील में भेजा जाएगा। झील की निचली सतह को वैज्ञानिक तौर पर तैयार किया जाएगा ताकि यहां एकत्र पानी का 30-40 फीसदी हिस्सा पानी जमीन के अंदर पहुंचे।

इससे भूजल स्तर में बढ़ोतरी होगी, साथ ही तकनीक की मदद से साफ किए गए पानी को दोबारा पूरी तरह शुद्ध बनाया जा सकेगा। 10 एकड़ में झील का निर्माण किया जाएगा, जहां पर्यटकों के लिहाज से कई आधुनिक सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। करीब डेढ़ साल में परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य है, जिससे दिल्ली में पानी की किल्लत भी काफी हद तक दूर होने की संभावना है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

रोजाना प्रदूषित जल को किया जाएगा परिष्कृत 

कंसल्टेंट ने बताया कि नालों के पानी (टर्शरी वाटर) को शुद्ध करने के लिए तय उच्च मानकों का पालन किया जाएगा। झील के जरिये जमीन में पहुंचने वाला पानी पूरी तरह शुद्ध होगा। वेटलैंड से रोजाना करीब छह-आठ एमजीडी पानी को परिष्कृत किया जाएगा। इससे आसपास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए बाद में भूजल का भी दोहन किया जाएगा।

शैवाल से बढ़ेगी पानी की शुद्धता 
झील की झमता करीब 15 मिलियन गैलन होगी, जबकि वेटलैंड में लगने वाले प्लांट से रोजाना करीब छह एमजीडी पानी का शोधन किया जाएगा। परिष्कृत पानी की शुद्धता और बढ़ाने के लिए शैवाल व आर्गेनिक माइक्रो ऑर्गेज्म का इस्तेमाल किया जाएगा। बाढ़ क्षेत्र में यह क्षेत्र स्थित होने की वजह से बारिश से भी भूजल स्तर में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें