मृतक सिपाही आलोक शर्मा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेस-वे पर दनकौर थाना क्षेत्र में हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही आलोक शर्मा की मौत हो गई। हाल ही में पुलिस सेवा में नियुक्त हुए आलोक शर्मा के साथ इस हादसे में उनके एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।